{"_id":"6a5a3b8142036551860bc1b1","slug":"kothadhar-bus-accident-caused-by-narrow-and-bad-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165034-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संकरी और खराब सड़क से हुआ कोठाधार बस हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संकरी और खराब सड़क से हुआ कोठाधार बस हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी जांच में बस दुरुस्त मिली, एचआरटीसी निरीक्षण समिति की रिपोर्ट में खुलासा, 2.63 मीटर चौड़ी सड़क पर बस के लिए बची थी महज 29 सेंटीमीटर जगह
एचआरटीसी शिमला मंडल की निरीक्षण समिति ने हादसे के कारण का किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एचआरटीसी शिमला मंडल की निरीक्षण समिति ने कोठाधार के पास हुई बस दुर्घटना का प्रमुख कारण सड़क की खराब स्थिति को बताया है। दुर्घटना के बाद मंडलीय प्रबंधक शिमला की अध्यक्षता में गठित मंडल स्तरीय निरीक्षण समिति ने घटनास्थल का दौरा कर विस्तृत जांच की।
समिति का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना था। जांच के दौरान बस के तकनीकी पहलुओं और दुर्घटनास्थल की सड़क की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तकनीकी जांच में बस के प्रमुख यांत्रिक हिस्से पूरी तरह सही पाए गए। इसमें फ्रंट स्प्रिंग लीफ, टाई-रॉड एंड, ब्रेक सिस्टम और ब्रेक प्रेशर पाइप शामिल हैं। सभी पुर्जे सुरक्षित और कार्यशील अवस्था में मिले, जिससे वाहन में तकनीकी खराबी की संभावना को खारिज किया गया है।
समिति ने दुर्घटनास्थल की सड़क का निरीक्षण करते हुए पाया कि सड़क की चौड़ाई केवल 2.63 मीटर थी, जबकि बस की चौड़ाई 2.34 मीटर थी। ऐसे में बस के लिए मात्र 29 सेंटीमीटर का अतिरिक्त स्थान बच रहा था। इसके अलावा सड़क का बाहरी किनारा धंसा हुआ था, जिससे वाहन को पर्याप्त सहारा नहीं मिल पाया। जांच समिति के अनुसार, सड़क के बाहरी हिस्से के कमजोर होने के कारण बस का पिछला भाग सड़क से खिसककर घाटी की ओर कृषि भूमि में चला गया, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 जुलाई की शाम एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस कोठाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में परिचालक सहित तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 घायलों का उपचार चल रहा है।