सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kungsh's 20th Ashadh Fair will be held from July

Rampur Bushahar News: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 से 6 जुलाई तक सजेगा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. तीन आराध्य देवताओं के सानिध्य में मनाया जाएगा ऐतिहासिक मेला

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग



संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की कुंगश पंचायत में पारंपरिक 20 आषाढ़ मेला इस वर्ष 4, 5 और 6 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी की बैठक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कुंगश की प्रधान सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष एवं उपप्रधान लच्छी राम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मेले की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और कमेटी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पारंपरिक मेले को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी बड़ा उत्सव है। उन्होंने बताया कि जल्द ही 20 आषाढ़ मेला कमेटी का विस्तार किया जाएगा, ताकि मेले की तैयारियों को और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में क्षेत्र के तीन प्रमुख देवता साहिब पनेऊई नाग कुंगशी महादेव, विनणी महादेव (लोमश ऋषि) और माहुंनाग देवता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। देवताओं की उपस्थिति मेले की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष आकर्षण रहेंगे। मेले के दौरान दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में मेला कमेटी के उपाध्यक्ष लच्छी राम, बहादुर सिंह, रमेश ठाकुर, राज ठाकुर, बिहारी लाल, संतोष ठाकुर, मनजीत राणा, पवन ठाकुर, बहादुर सिंह, ताराचंद वर्मा, शिवराम, रमेश ठाकुर, दुनी चंद, सरण दास, राज अशोक ठाकुर, देवेंद्र निहाल चौहान, बॉबी, रोशन लाल, चैन राम, चिरंजी लाल, रोशन सोनी, महेंद्र नेगी, रामकृष्ण नेगी, सुशील नेगी, नीतू, शांता कुमार, गोविंद सिंह, जोगिंद्र कुमार, मोहन लाल, बंसीलाल, नीटू ठाकुर, रविंद्र, अनूप, भागचंद, कपिल देव, प्रेमपाल, गुड्डू राम, संजय, अशोक, बृजलाल और राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वॉलीबाल और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता होगी
मेले में पंचायत स्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। मेला कमेटी ने बताया कि मेले के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महिला मंडलों की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे मेले में सांस्कृतिक विविधता और उत्साह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article