सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kupvi sees rise in student numbers after CBSE affiliation

Rampur Bushahar News: कुपवी में सीबीएसई संबद्धता के बाद छात्रों की बढ़ी संख्या

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों को छोड़ सरकारी स्कूल का रुख कर रहे बच्चे, छात्रों की संख्या पंहुची 800 पार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। कुपवी में स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुपवी के लिए वर्ष 2026 एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है। 16 फरवरी को विद्यालय को आधिकारिक तौर पर सीबीएसई से संबद्धता मिलने के बाद क्षेत्र के अभिभावकों और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसका सीधा असर स्कूल में बढ़ते दाखिले से दिख रहा है। विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और सीबीएसई पैटर्न लागू होने से अभी तक लगभग 72 विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़कर इस सरकारी विद्यालय में प्रवेश लिया है। बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक पिछले वर्ष छात्रों की संख्या 308 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 318 हो गई है। माध्यमिक और उच्च शिक्षा की बात करें, तो छठी कक्षा से जमा दो कक्षा तक सत्र 2025-26 में 338 विद्यार्थी थे। सीबीएसई संबद्धता के बाद सत्र 2026-27 के लिए यह संख्या 490 तक पहुंच चुकी है। स्कूल के उप प्रधानाचार्य राय सिंह रावत के अनुसार बाल वाटिका से जमा दो तक कुल विद्यार्थियों की संख्या जल्द ही 800 के पार होने का अनुमान है। जहां एक ओर छात्रों की संख्या बढ़ रही है, वहीं विद्यालय के पास बुनियादी ढांचे की कुछ कमी भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के नियमों के अनुसार स्कूल को 28 सेक्शन मिले हैं। वर्तमान में केवल 31 कमरे उपलब्ध हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए विद्यालय को अभी कम से कम 10 अतिरिक्त कमरों की तुरंत आवश्यकता है ।

कुपवी स्कूल का 1965 से पीएम श्री तक का सफर
19 पंचायतों का मुख्य केंद्र रहा यह विद्यालय पिछले छह दशक में विकास की कई सीढ़ियां चढ़ चुका है। स्कूल की माध्यमिक पाठशाला के रूप में वर्ष 1965 में स्थापना हुई थी और यह स्तरोन्नत होकर 1989 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बना। वर्ष 2016 से 2024 तक मॉडल स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय से होते हुए इसे पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिला। अब इस वर्ष सीबीएसई से जुड़ने के साथ ही स्कूल की विकास गाथा में एक नया अध्याय जुड़ गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed