{"_id":"6a8311b9944f7d801a0bf7b4","slug":"mannat-miss-and-naman-became-mr-fresher-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-167444-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मन्नत बनीं मिस फ्रेशर, नमन रहे मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मन्नत बनीं मिस फ्रेशर, नमन रहे मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत महाविद्यालय जांगला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू ।
हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मन्नत ने मिस फ्रेशर, नमन ने मिस्टर फ्रेशर, अंजली ने मिस ब्यूटीफुल और आयुष ने मिस्टर हैंडसम का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्नेह लता शर्मा ने की, जबकि जांगला-कुलगांव पंचायत समिति सदस्य दीपल देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वार्ड सदस्य जांगला पंचायत संकुंतला देवी और गुड्डी देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मंजू, डॉ. लोकेश्वर शर्मा शामिल रहे। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. हरिदत्त ग्वाड़ी, नीलम शर्मा, डॉ. रूप लाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, वीना शर्मा, सुषमा, रवीना, रूप राज सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।