सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of a healthy life through yoga conveyed in Ghunda Bhadech Panchayat

Rampur Bushahar News: पंचायत घुंडा भडेच में योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा क्लब व महिला मंडल के सदस्यों ने किया योग,

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घुंडा भडेच पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने की। यह आयोजन वीएलई, कॉमन सर्विस सेंटर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा क्लब एवं महिला मंडल भडेच के सदस्यों ने योग किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, पद्मासन, धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य गुड्डी शर्मा, युवा क्लब भडेच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, ग्राम स्तरीय उद्यमी सुरेंद्र शर्मा तथा योग प्रशिक्षक विक्षित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक विक्षित शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed