सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of preservation of culture given in Aani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में दिया संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Message of preservation of culture given in Aani College
आनी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश। स्रोत : कॉलेज प्रशास
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग ने संस्कृति की विरासत, कल, आज और कल विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजशास्त्र विभाग की समाजशास्त्रीय अन्वेषण सोसायटी की अध्यक्षा प्रो. सीमा के अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यार्थियों ने स्थानीय त्योहारों के पारंपरिक स्वांग, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में पुराने घरेलू बर्तन, पारंपरिक लोहे की वस्तुएं और अन्य पारंपरिक सामग्री प्रदर्शित की गई। इन वस्तुओं के माध्यम से पूर्वजों की जीवन शैली, सादगी, श्रमशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि हमारी विरासत ही हमारे भविष्य की आधारशिला है। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने अपने संबोधन में समाजशास्त्र विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रो. नरेंद्र पॉल, डॉ. संगीता नेगी, प्रो. अशोक, प्रो. निर्मल, प्रो. संजय दत्त, प्रो. विजय, प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. राधिका सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article