सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Science fair celebrated in Kungash school under the Invention Campaign

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम और प्रकाश प्रतिबिंब पर पेश किए मॉडल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Science fair celebrated in Kungash school under the Invention Campaign
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में विज्ञान मेले में छात्रों के बनाए मॉडलों का अवलोकन करते
विज्ञापन
कुंगश स्कूल में आविष्कार अभियान के तहत मनाया विज्ञान मेला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रंजू कायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिये सोलर सिस्टम, मानव में धमनी शिराओं के अध्ययन, जल शुद्धिकरण प्रणाली, आपदा प्रबंधन, पादप जंतु कोशिकाएं, प्रकाश प्रतिबिंब, मानव पाचन तंत्र और फेफड़ों से श्वास प्रक्रिया को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विज्ञान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान के विभिन्न प्रकार के मॉडल की प्रदर्शनी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रवक्ता उमाशंकर दीक्षित ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को तीन वर्गों में करवाया गया। छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में हेमंत, विनय, प्रीति, सुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हरीश, रीतिका, शिवानी ने दूसरा और पल्ल्वी, प्रतिज्ञा, मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं से दसवीं कक्षा वर्ग में दीक्षित, निवेदिता, कनिका ने प्रथम और प्रणव, अंश, अदिति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अथर्व, आदर्श और अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं और बारहवीं में नंदनी, अनामिका, उर्वशी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, जानवी, निहारिका, याना कायत ने द्वितीय और रीतिका, मन्नत, सुमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में जानवी और साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने सभी का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। विज्ञान अध्यापक मंजेश कुमार, प्रवक्ता देवानंद ठाकुर और प्रवक्ता सत्या प्रकाश ने मंच संचालन किया। इस मौके पर रविंद्र कुमार, जगदीश कुमार, हेमु देवी और सीएचटी अध्यापिका सत्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article