{"_id":"6a369ef61f6788d8b305e302","slug":"milk-plant-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162939-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट पर डीजल न मिलने की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट पर डीजल न मिलने की मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुग्ध सोसायटियों से एक दिन छोड़कर लिया जाएगा दूध
खुला डीजल बेचने पर पाबंदी तक प्लांट में अलग-अलग यूनिटों को किया जाएगा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में भी डीजल की उपलब्धता न होने के कारण अब प्लांट पर इसकी मार पड़ रही है। खुला डीजल बेचने पर पाबंदी के कारण अब मिल्कफेड प्रबंधन ने दुग्ध सोसायटियों से क्रमवार दूध लेने का निर्णय लिया है। सोसायटियों से एक दिन छोड़कर दूध लिया जाएगा।
दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट को डीजल न मिलने के कारण अब सोमवार को चार यूनिट से दूध नहीं लिया जाएगा। इसी तरह से अब सप्ताह में अलग-अलग यूनिट से दूध नहीं लिया जाएगा। इसकी जानकारी प्लांट प्रबंधन समय-समय पर सोसायटियों को देता रहेगा। मिल्क प्लांट प्रबंधन की ओर से सभी दुग्ध सहकारी समितियों के सचिवों को सूचित किया गया है कि पिछले कुछ दिन से डीजल की कमी के कारण मिल्क प्लांट में दूध का अत्यधिक संचय हो गया है। इसके परिणामस्वरूप उपलब्ध भंडारण क्षमता पूर्णत: भर चुकी है। साथ ही प्लांट की दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता का भी पूर्ण उपयोग हो रहा है। मशीनरी के निरंतर संचालन के कारण आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए समय उपलब्ध कराना भी अत्यंत आवश्यक हो गया है, जिससे प्लांट की कार्यक्षमता एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे में इस परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को मिल्क प्लांट द्वारा दुग्ध संग्रहण कार्य अस्थायी रूप से स्थगित रखा जाएगा। डीजल आपूर्ति की स्थिति सामान्य होने और प्लांट संचालन की परिस्थितियां अनुकूल होने पर दुग्ध संग्रहण कार्य पुन: पूर्व की भांति शुरू किया जाएगा।
- मिल्क प्लांट दत्तनगर में क्षमता से अधिक पहुंच रहा दूध
मिल्क प्लांट दत्तनगर में रोजाना क्षमता से अधिक दूध पहुंच रहा है। यहां 50 और 20 हजार लीटर की क्षमता वाले दो प्लांट स्थित हैं, जबकि रोजाना प्लांट में 1.80 हजार लीटर दूध पहुंच रहा है। ऐसे में दूध का संग्रहण करने में पहले ही परेशानियां हो रही हैं और अब जब खुले डीजल बेचने पर प्रतिबंध लग गया है तो मिल्क प्लांट संचालन की स्थिति और खराब हो गई है। ऐसी स्थिति तब तक जारी रहेगी जब तक खुला डीजल उचित मात्रा में नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रेम चौहान ने सरकार से मिल्क प्लांट दत्तनगर में आवश्यक सुधार और क्षमता बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को संघ की विशेष बैठक कर इस संबंध में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
कोट
मिल्क प्लांट दत्तनगर के प्रबंधक ऋषि चंदेल ने बताया कि खुले में डीजल न मिलने के कारण मिल्क प्लांट चलाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में अब सप्ताह में अलग-अलग सोसायटियों से एक दिन छोड़कर दूध लिया जाएगा।