सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Jagat Singh Negi laid the foundation stone for adventure activities in the Nako area

Rampur Bushahar News: साहसिक गतिविधियों से हंगरंग घाटी में पर्यटन कारोबार को मिलेगी उड़ान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagat Singh Negi laid the foundation stone for adventure activities in the Nako area
किन्नौर जिले के नाको में कला केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने नाको क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों का किया शिलान्यास

बौद्ध मंदिर मैदान नाको में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनीं 20 शिकायतें
लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान निकालने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हंगरंग घाटी में पर्यटन कारोबार का उड़ान मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को नाको क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित कला मंच नाको का उद्घाटन किया। इसके बाद जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बौद्ध मंदिर मैदान नाको में हंगरंग घाटी की पंचायत हांगो, नमज्ञा, चुलिंग, शलखर, सुमरा, चागों, लियो, मालिंग और नाको के लिए आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई और मुख्य तौर पर उनका मौके पर ही निपटान किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश समेत जनजातीय जिला किन्नौर के समस्त लोगों को उनके घरद्वार पर जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार का लक्ष्य है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्रों के विकास लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि साहसिक गतिविधियों को हंगरंग घाटी में बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि अधिक मात्रा में पर्यटक इन स्थानों का दौरा करें और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। निर्धन और वंचित वर्गों के बच्चों को घरद्वार पर गुणात्मक शिक्षा प्रदान के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए पूह उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम को सीबीएसई पैटर्न के अधीन लिया गया है और अगले सत्र से पूह स्कूल में भी इस पद्धति से शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, जिसमें स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय नाको के छात्र-छात्राओं की ओर से नशा मुक्त अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि हंगरंग घाटी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया जाएगा और शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय नाको के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित एंटी चिट्टा एवं नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने का-डोगरी में निर्मित पंप का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी, धर्मगुरु रिन्पोछे, किन्फैड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, प्रेम नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, प्रधान नाको टाशी यंगचेन, बीडीओ इंद्र सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

किन्नौर जिले के नाको में कला केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

किन्नौर जिले के नाको में कला केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

किन्नौर जिले के नाको में कला केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

किन्नौर जिले के नाको में कला केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article