सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal buses breaking down midway; commuters facing trouble

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफ रहीं निगम की बसें, लोग परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal buses breaking down midway; commuters facing trouble
मंगलवार को रामपुर नेहरा रूट पर हांफी परिवहन निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
मझाली रूट और नेहरा रूट पर चल रही बस आधे रास्ते में हुई खराब


ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें हर दूसरे आधे रास्ते में हांफ रही हैं। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र के लोगों के लिए निगम की बसें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को पेश आया। रामपुर-नेहरा रूट पर चलने वाली बस सुबह 7:00 बजे नेहरा से रामपुर चलती है। यह बस खनोटू के साथ चिलाड़ी में खराब हो गई। यात्रियों को रामपुर और नोगली पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों, मरीजों और बुजुर्गों सहित कार्यालय जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से इस रूट पर नई बसें भेजने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खटारा बसें नहीं, सुरक्षित सफर चाहिए। वहीं, सोमवार को भी निगम की रामपुर डिपो की रामपुर-मझाली रूट पर चलने वाली बस बीच रास्ते में खराब हो गई। निगम की बस तकलेच के समीप सेरीपुल के पास अचानक खराब हो गई। बस के बीच रास्ते में हांफने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी गाड़ियों के सहारे पहुंचे। लोगों का कहना है कि निगम की बसें आए दिन तकनीकी खराबी का शिकार हो रही हैं और आधे रास्ते में हांफ रही हैं। इस कारण यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लोगों में सुनील चौहान, सनम, सौरव, हरबंस और प्रेम चौहान ने सरकार और निगम प्रबंधन से व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed