फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Lok Adalat on September

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

Sun, 16 Aug 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू )। जिला शिमला की विभिन्न न्यायालयों में राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला उमेश वर्मा ने बताया कि 22 अगस्त 2026 को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित और सरल समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के साथ-साथ विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उमेश वर्मा ने आम नागरिकों एवं वादकारियों से लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी माध्यम है। इसके जरिये कम समय, कम खर्च और बिना जटिल कानूनी औपचारिकताओं के मामलों का समाधान संभव होता है।उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के प्रमुख लाभों में त्वरित न्याय, न्यूनतम व्यय, सरल प्रक्रिया तथा दोनों पक्षों की सहमति से स्थायी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के दूरभाष 0177-2832808 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article