सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand Panchayat Samiti Selection of Chairperson and Vice-Chairperson could not take place

Rampur Bushahar News: बैठक में नहीं पहुंचे सदस्य, पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नहीं हो सका चयन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कोरम के स्थगित हुई बैठक, जल्द निर्धारित होगी अगली तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर अभी और इंतजार करना होगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए हुई पहली बैठक में नवनिर्वाचित एक भी सदस्य नहीं पहुंचा, जिस कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। अब बैठक के लिए अगली तिथि तय होगी। पंचायत समिति की यह पहली बैठक बिना कोरम के स्थगित हुई। एसडीएम जगदीप कंवर ने बताया कि पंचायत समिति के कुल 15 सदस्य हाल ही में निर्वाचित होकर आए हैं। नियमानुसार पहली बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक था। इसके लिए कम से कम 10 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए अगली बैठक की तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी। अगली बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के लिए साधारण बहुमत पर्याप्त रहेगा। ऐसे में 15 सदस्यों वाली पंचायत समिति में अध्यक्ष चुनने के लिए कम से कम 8 सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक होगा। पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब सभी की निगाहें अगली बैठक पर टिकी हैं। इस बैठक में पंचायत समिति को नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article