सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Officers and employees performed yoga at the Jhakri Project

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees performed yoga at the Jhakri Project
नाथपा झाकड़ी परियोजना में योग करते अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में योग शिविर लगाया गया। इस वर्ष 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय के साथ मनाया जा रहा है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर कर्म चंद निदेशक विद्युत मंत्रालय और योग विशेषज्ञ ललित भारती भी उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से आह्वान किया कि वे योग को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। योग विशेषज्ञ ललित भारती के मार्गदर्शन में प्राणायाम, आसन और ध्यान का अभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित एवं आयुष मंत्रालय के लेवल-वी प्रमाणित योग शिक्षक ललित भारती के व्याख्यान और योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों एवं उनके समाधान के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article