सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   patients were operated upon at the camp organized by the Shri Satyanarayan Mandir Trust

Rampur Bushahar News: रामपुर में आंखों के ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की हुई जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
patients were operated upon at the camp organized by the Shri Satyanarayan Mandir Trust
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में आंखों के ऑपरेशन करवा चुके लोगों की हुई जांच। संवाद
विज्ञापन
श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास के शिविर में हुई थे 122 मरीजों के ऑपरेशन
Trending Videos

रोटरी आइज फाउंडेशन मरांडा पालमपुर से आए विशेषज्ञों ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में 28 से 2 मार्च तक निशुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर लगाया गया था। इस शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की रविवार को जांच की गई। तीन दिवसीय शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के करीब डेढ़ हजार मरीजों की जांच हुई थी और 122 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए थे। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर ने निशुल्क नेत्र जांच और शल्य चिकित्सा शिविर लगाया था। शिविर में रोटरी आइज फाउंडेशन मरांडा पालमपुर के चिकित्सकों ने आंखों के ऑपरेशन किए थे। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को 15 मार्च को रामपुर पहुंचने का आह्वान किया गया था। शिविर में आए मरीजों के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर के ऑपरेशन थियेटर में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए गए थे। पालमपुर से नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने 112 ऑपरेशन वाले मरीजों और 07 ग्राफ्टिंग वाले मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी मरीजों को सलाह दी। शहर के सत्यनारायण मंदिर में सुबह से ही मरीज जुटना शुरू हो गए। दोपहर बाद तक मरीजों की जांच का सिलसिला चला रहा। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि न्यास के 12वें निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर में 122 मरीजों के ऑपरेशन हुए थे। रविवार को इन सभी मरीजों की आंखों की फिर से जांच हुई। चिकित्सकों ने मरीजों को अपनाए जाने वाली सावधानियों से भी अवगत करवाया।

रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में आंखों के ऑपरेशन करवा चुके लोगों की हुई जांच। संवाद

रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में आंखों के ऑपरेशन करवा चुके लोगों की हुई जांच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed