सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People bowed their heads in temples on the first Navratri in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में पहले नवरात्र में लोगों ने मंदिरों में टेका माथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
People bowed their heads in temples on the first Navratri in Rampur
सत्यनारायण मंदिर रामपुर में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजन का हुआ शुभारंभ। संवाद
विज्ञापन
. रामपुर के मंदिरों में कलश स्थापना और पूजा के साथ शुरू हुए नवरात्रे कार्यक्रम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वीरवार को मंदिरों में कई कार्यक्रम हुए। वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई और देवी पाठ शुरू हुए। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई थी। श्रद्धालु सुबह के समय मंदिर पहुंचे और दर्शन कर माथा टेका। अधिक बारिश होने के कारण मंदिरों में अधिक भीड़ नहीं दिखी। रामपुर स्थित मां श्री महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में नवरात्र पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को सुबह 7:00 बजे दैनिक पूजन का आयोजन किया। सुबह 8:00 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:00 बजे आरती हुई। सुबह 9:00 बजे देवी पाठ शुरू हुआ। मंदिर में 26 मार्च शाम 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक भगवती जागरण होगा। 27 मार्च को श्री राम नवमी के दिन पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ नवरात्रों के कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन में श्रद्धालु प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण करेंगे। पुजारी देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि नवरात्र तक सुबह 5:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में सुबह के समय माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed