सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People dressed in traditional attire celebrate Raulane festival in Kalpa

Rampur Bushahar News: कल्पा में राउलाने पर्व पर पारंपरिक परिधान में झूमे लोग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People dressed in traditional attire celebrate Raulane festival in Kalpa
कल्पा के राऊलाने में नृत्य करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
देश-विदेश से पहुंचे सैलानी, सावनी को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है पर्व
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के कल्पा गांव में राउलाने पर्व का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस पर्व पर कल्पा गांव में पांच दिन तक मेला सजेगा। पहले दिन में पुरुषों ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर नाटी डाली। राउला, राउलाने और पुंदलू ने नृत्य शुरू करने से पहले स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। पुंदलुओ ने भी पूजा-पाठ की। इसी तरह मेले के अंतिम दिन भी पूजा-अर्चना की जाएगी। देश-विदेश के पर्यटक मेले में पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने मेले का खूब आनंद लिया। 10 मार्च को मेले का समापन होगा। मान्यताओं के अनुसार सस्कर त्योहार में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आए सावनी को वापस खुश कर भेजना है, ताकि गांव में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस मेले में केवल पुरुष ही भाग लेते हैं। हर वर्ष यह मेला कल्पा गांव में सस्कर त्योहार के बाद मनाया जाता है। मेले में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ पारंपरिक वेशभूषा के साथ पुरुष नृत्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article