सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru Premier League cricket tournament to be held in Rohru in June

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में जून में होगी रोहड़ू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. संजीवनी सहारा समिति कराएगी सीजन-2 का आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू एक बार फिर से क्रिकेट का रोमांच लेकर आ रही है। सहारा समिति रोहड़ू की कार्यकारिणी की बैठक में आरपीएल सीजन-2 करवाने के निर्णय लिया है। आरपीएल (रोहडू प्रीमियर लीग) सीजन-2 का आयोजन जून माह में किया जाएगा। सफेद लेदर बॉल और दुधिया रोशनी में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता को रोहड़ू का अपना आईपीएल कहा जाता है। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करना और उनका मनोबल बढ़ाना है। मैदान में खेल के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने का यह एक सार्थक प्रयास है। आरपीएल सीजन-2 में रोहड़ू, छौहारा और जुब्बल क्षेत्र की कुल आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, बंटी ठाकुर, कार्यकारी महासचिव सागर राठौर, मुख्य सलाहकार राजा मेहता, सहसचिव हरनाम चौहान, सचिव संजू डंडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed