{"_id":"6a3283ba3df5dfe6810348a8","slug":"people-in-the-border-area-were-made-aware-of-traffic-rules-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162630-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमांत क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमांत क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों पर किया जागरूक
विज्ञापन
किन्नौर के नाको गांव में परिवहन विभाग रामपुर ने लगाया सडक़ सुरक्षा जागरूकता शिविर। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. नाको में परिवहन विभाग ने लगाया सड़क सुरक्षा जागरूकता स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जनजातीय जिला किन्नौर के सीमांत क्षेत्र नाको में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक किया। परिवहन विभाग रामपुर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता स्टॉल लगाया। स्टॉल का शुभारंभ राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिले के नाको गांव में पहली बार परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता स्टॉल लगाया। स्टॉल के माध्यम से पोस्टर और सूचना सामग्री वितरित कर लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षित यात्रा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदार यातायात अपनाने का आग्रह किया। यह पहल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर नरेश वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। परिवहन विभाग ने आमजन से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर परिवहन विभाग के जसपाल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।