फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Professors at Rampur College deliberated on the National Education Policy.

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया मंथन

Thu, 16 Jul 2026 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Professors at Rampur College deliberated on the National Education Policy.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर रामपुर कॉलेज में हुई कार्यशाला। स्रो
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुचारु और प्रभावी क्रियान्वयन पर संवादात्मक कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) को बेहतर ढंग से समझने, इसके सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने की। उन्होंने एनईपी के निहितार्थों, विषय संयोजन और समय सारिणी पर ध्यान केंद्रित किया। एनईपी समिति की समन्वयक डॉ. अनुराधा नेगी ने कार्यक्रम की समय सारणी प्रस्तुत की।
सत्र के दौरान एनईपी-2020 के दिशा-निर्देशों, पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विभिन्न मानदंडों और शैक्षणिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने विशेष रूप से मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स, डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स और स्किल एनहांसमेंट कोर्स से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके साथ ही पाठ्यक्रमों की समय-सारिणी और कक्षाओं के समय निर्धारण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों के मेजर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के आरएमई पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों के मेजर विषयों और भविष्य में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार मेजर विषय में परिवर्तन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में शिक्षकों की जिज्ञासाओं और व्यावहारिक शंकाओं का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजन देवी और डॉ. राजेश नेगी ने भी भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित चर्चा में अपने विचार साझा किए। एनईपी-2020 सदस्य डॉ. आशा गर्ग, सुधीर नेगी, कमलेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार नेगी, विक्की प्रभात और प्रदीप गोस्वामी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय शाखा से दीपेक्ष और साहेब सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे और संबंधित विषयों पर चर्चा में भाग लिया। कार्यशाला का मंच संचालन एनईपी समिति के सदस्य विक्की प्रभात ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को क्रमबद्ध रूप से संचालित करते हुए संवादात्मक सत्र को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed