{"_id":"6a58d31463d716b71700b8c3","slug":"video-rampur-conductor-jaiprakash-who-lost-his-life-in-a-bus-accident-bid-a-tearful-farewell-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बस हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक जयप्रकाश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बस हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक जयप्रकाश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील के खोलीघाट के गरटोला में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले पथ परिवहन निगम के परिचालक जयप्रकाश नेगी को कर्मचारियों, अधिकारियों और चालक-परिचालक संघ ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। खनेरी अस्पताल परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जयप्रकाश नेगी (42) ननखड़ी क्षेत्र के घड़ोली गांव के निवासी थे। पथ परिवहन निगम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत जयप्रकाश के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस के माध्यम से पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव रवाना किया। इस दौरान उनके सहकर्मियों की आंखें नम थीं और सभी ने उनके सेवा भाव, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। वहीं, भाजपा नेता कौल सिंह ने आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रामपुर-खोलीघाट बस दर्दनाक दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से अस्पताल जाकर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।