सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reconstruction of the Goddess Bhadrakali temple begins with religious rituals

Rampur Bushahar News: पूजा पाठ के साथ देवी माता भद्रकाली के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of the Goddess Bhadrakali temple begins with religious rituals
डंसा में जीर्ण शीर्ण मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
माता की मूर्ति को मंदिर के दूसरे कमरे में वैकल्पिक व्यवस्था तक किया स्थापित

डंसा (रामपुर बुशहर)। डंसा में वीरवार को देवी माता भद्रकाली के सैकड़ों साल पूर्व निर्मित मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। सुबह 5:00 बजे मंदिर के कार-कारिंदों ने माता की पत्थर की शैली में निर्मित मूर्ति को मंदिर के दूसरे कमरे में वैकल्पिक व्यवस्था होने तक स्थापित किया। परशुराम मंदिर समिति डंसा के प्रधान खेल चंद नेगी ने बताया कि देवता साहिब दमुख के निर्देशानुसार माता को दूसरी जगह स्थान दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए भद्रकाली माता के दर्शन अब स्थापित कमरे के बाहर ही होंगे। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग और प्रदेश सरकार को बजट की स्वीकृति के लिए पच्चीस लाख रुपये की अनुमानित लागत मंदिर समिति ने पहले ही भेज दी है, लेकिन मंदिर समिति को अभी तक किसी भी तरह की बजट स्वीकृति मुहैया नहीं हो पाई है। मंदिर समिति ने अपने स्तर पर जीर्ण-शीर्ण मंदिर को तोड़ने का अभियान छेड़ दिया है। कोठी जीर्णोद्धार कार्य में मंदिर समिति दशोटी के लोगों का सहयोग लेने के लिए प्रयासरत रहेगी। इस मौके पर महासचिव जीएल डमालू, उप प्रधान गौरीदत्त नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा, कार्यालय सचिव ज्ञान हुडन, कार्यकारिणी सदस्य केदार ठाकुर, बीरबल नेगी, श्रवण महाजन, भगत राम, रामानंद भारद्वाज, फूला सिंह, रूप दास, गुरजीत सिंह, भगत राम, रामदास और प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article