सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shiv Mahapuran at Budha Mahadev Temple

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर में शिव महापुराण, आज 9 देवी-देवता करेंगे शिरकत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जवान तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के बूढ़ा महादेव के प्रांगण में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में 22 जून की शाम को नौ देवी-देवताओं का आगमन होगा। ऐसे में देव दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। शिव महापुराण में ममलेश्वर महादेव ममेल करसोग, कामाक्षा माता काओ करसोग, सूर्य नारायण नीरथ, दत्तात्रेय महाराज दत्तनगर, माता अंबिका निरमंड, मंगला काली माता लालसा और उसके अलावा खुमड़ी के रूप में शमशरी महादेव, तेबनी महादेव और भुवनेश्वरी माता दुराह शामिल होंगी। 17 जून से भुवनेश्वरी माता चेबड़ी माता धनेश्वरी धनाह पहले से शिवजी के साथ विराजमान हैं। नित्थर में सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक जाम की है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है। पुलिस चौकी नित्थर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिए बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी नित्थर ने कहा भी था। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल नित्थर के लिए भेजा है, जो ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed