सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shriti Sharma from Jury won the gold medal in the state-level boxing championship

Rampur Bushahar News: ज्यूरी की श्रीती शर्मा ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shriti Sharma from Jury won the gold medal in the state-level boxing championship
श्रीती शर्मा।
विज्ञापन
ज्यूरी। ज्यूरी की श्रीती शर्मा ने सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 37 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ उन्होंने अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है। श्रीती शर्मा अशोका बॉक्सिंग अकादमी, ज्यूरी में एक वर्ष से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह डीपीएस झाकड़ी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों अशोक नेगी, देवेंद्र, अभिषेक, मनोज टोलटा और मनीष को दिया। श्रीती ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से ही वह यह स्वर्ण पदक जीत सकीं। उन्होंने अपनी वरिष्ठ खिलाड़ियों जीविका और जैस्मिन से भी प्रशिक्षण के दौरान काफी कुछ सीखा। अब वह पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article