{"_id":"69ea111813eb23036e0d1e7b","slug":"siya-won-the-painting-competition-and-aditya-won-the-speech-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158712-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला में सिया और भाषण में आदित्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला में सिया और भाषण में आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खनाग स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं ने छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
मीडिया प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में सिया कपूर (गोदावरी हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरुण कपूर (गंगा हाउस) दूसरे और रचना सुमन (सरस्वती हाउस) तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में अनीता (गोदावरी हाउस) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुप्रिया दूसरे और अंकिता नेगी तीसरे स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में आदित्य (गोदावरी हाउस) ने 44/60 अंक प्राप्त किए। अंकिता नेगी (यमुना हाउस) 49/60 अंकों के साथ द्वितीय और पल्लू (गंगा हाउस) 41/60 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती हाउस 110 अंकों के साथ दूसरे और यमुना हाउस 90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि गोदावरी हाउस चौथे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य मदन लाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक के कम उपयोग और वन लगाओ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर सारिका भूषण, प्रवल सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश ठाकुर, गुप्त राम, रंजीत कुमार, भाग चंद, सूरज प्रकाश और सोम राज सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X