{"_id":"69ea105ea96cd0ceb2058827","slug":"reconsider-the-appointment-of-the-block-president-satpal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158698-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर पुनर्विचार करें : सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर पुनर्विचार करें : सतपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आनी कांग्रेस में घमासान, नियुक्ति पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद शर्मा की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। युवा कांग्रेस आनी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सतपाल ठाकुर ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है।
सतपाल ठाकुर, जो स्वयं अध्यक्ष पद की दौड़ में थे, ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष और उनके स्वागत कार्यक्रम में शामिल कई लोग पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं कारणों से पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि सच्चा कार्यकर्ता वही होता है जो दिल से पार्टी के साथ जुड़ा हो, न कि केवल पद मिलने के बाद निष्ठा दिखाए। सतपाल ठाकुर ने पार्टी के आला कमान से इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। इस बयान के बाद आनी क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस संगठन के भीतर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X