सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strict action against illegal parking in Theog, challans issued to many vehicles parked on the roadside

Rampur Bushahar News: ठियोग में अवैध पार्किंग पर सख्ती, सड़क के किनारे खड़े कई वाहनों के काटे चालान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Strict action against illegal parking in Theog, challans issued to many vehicles parked on the roadside
रेस्ट हाउस ठियोग के सामने पार्क हुए वाहनों पर वार्निंग स्लिप लगाती पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
दो दिन चला अभियान, बसों की आवाजाही बहाल करने की मांग पर पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शहर में प्रशासन ने अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे अधिक समस्या प्रेम घाट चौक से रही घाट के बीच के मार्ग पर थी। यहां दोनों तरफ वाहनों के पार्क होने से अक्सर जाम लग जाता था। दो दिन के दौरान चलाए गए इस विशेष अभियान में सड़क के किनारे स्थायी रूप से खड़े कई वाहनों के चालान किए गए, वहीं कई वाहन मालिकों को अपने वाहन हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए। पुलिस प्रशासन के अनुसार शहर की मुख्य सड़क और बाजार क्षेत्रों में कई वाहन लंबे समय से सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे थे। इससे सड़क तंग हो रही थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। विशेष रूप से अस्पताल के नीचे वाली सड़क सहित बाजार के कई हिस्सों में दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण जाम लग जाता है। ऐसे में बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही करना काफी मुश्किल हो जाता है। ठियोग के व्यापारी और स्थानीय लोग लंबे समय से शहर के भीतर बसों की पुराने ढंग से आवाजाही बहाल करने की मांग कर रहे थे। पहले बसें बाजार से होकर गुजरती थीं, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सीधे बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलती थी और व्यापार को भी लाभ मिलता था, लेकिन कुछ समय से बसों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बाजार में ग्राहकों की संख्या भी कम हुई है। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शहर में अवैध पार्किंग पर सख्ती की जाए और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाए, तो बसों की आवाजाही को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जो लंबे समय से सड़क के किनारे खड़े थे और यातायात में बाधा बन रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित वाहनों को कानून के तहत जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article