सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students at Aani School taught the nuances of disaster management

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा से निपटने की सिखाई बारीकियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students at Aani School taught the nuances of disaster management
आनी स्कूल में आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रब
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप से पूर्व योजना और तैयारियों को लेकर किया अभ्यास


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पीएमश्री आनी स्कूल में सोमवार को आपदा को लेकर मॉक ड्रिल करवाई गई। आनी स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा से निपटने की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10:30 बजे 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा हूटर बजते ही जहां आपदा के लिए गठित सभी कमेटियां सक्रिय हो गईं, वहीं योजनाबद्ध तरीके से सभी कक्षाओं के विद्यार्थी कक्षा अध्यापक की निगरानी में अपने सिर का बचाव करते हुए प्रार्थना सभा मैदान में एकत्रित हुए। पाठशाला प्रशासन की ओर से तुरंत आपदा की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को दी गई। स्टेजिंग एरिया में सर्वप्रथम कक्षावार हेड काउंट किया गया, जिसमें प्राथमिक तौर पर 42 विद्यार्थी विभिन्न कक्षाओं में फंसे हुए पाए गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल की टीमें तुरंत रवाना हुईं और चोट की गंभीरता के अनुसार कुछ विद्यार्थियों को पीठ में उठाकर, स्ट्रेचर में लिटाकर सहित आवश्यकतानुसार स्टेजिंग प्वाइंट तक लाया गया। मंचन स्थल में प्रथम सहायता कक्ष स्थापित था, जहां से अधिकांश विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और कुछ गंभीर विद्यार्थियों को सिविल अस्पताल आनी रेफर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस और जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवियों ने बचाव दल में सक्रिय भूमिका अदा की। मॉक ड्रिल की समाप्ति पर प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को आपदा से पूर्व योजना और तैयारियों के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमें संयम नहीं खोना चाहिए और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article