{"_id":"6a37eff73a89e1716400f228","slug":"tarring-work-begins-on-the-taklech-rajpura-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163025-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू
विज्ञापन
तकलेच-राजपुरा सडक़ का हो रहा कायाकल्प। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तकलेच-राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू
. आधा दर्जन पंचायतों के हजारों बाशिंदों को मिलेगा सुहाना सफर
. बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 12/20 घाटी और रोहड़ू को जोड़ने वाली राजपुरा तकलेच सड़क पर टारिंग कार्य शुरू हो गया है। सड़क का कायाकल्प होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं क्षेत्र के बागवानों को भी सेब सहित अन्य नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। गौर हो कि सड़क से तकलेच, दरकाली, मुनिश, काशापाट, बाहली, नरैण और भड़ावली पंचायत के हजारों लोग सफर करते हैं। ऐसे में सड़क पर टारिंग होने से हजारों लोगों में खुशी का माहौल है। सेब सीजन में क्षेत्र के बागवानों को देश और प्रदेश की मंडियों तक अपनी फसल को पहुंचाने में परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेगी। सड़क का कायाकल्प होने से कॉलेज स्कूली बच्चों सहित आम जनता को बेहतर सुहाना सफर का लाभ मिलेगा। मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से लोग सड़क पर टारिंग कार्य की राह ताक रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने टारिंग कार्य शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी और कंछीड़ घोड़ी में करीब 10 लाख सेब पेटियों का उत्पादन होता है। सड़क चकाचक बनने से बागवानों को अब देश की विभिन्न मंडियों तक सेब पहुंचाने में आसानी होगी। तकलेच पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि तकलेच से राजपुरा की ओर सड़क का टारिंग कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई कि सड़क पर टारिंग कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। वहीं चेताया है कि यदि टारिंग कार्य सही तरीके से नहीं किया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।