सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The BJP is fighting a battle to save its political existence

भाजपा अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही : हैप्पी मेहता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हैप्पी मेहता ने रोहड़ू भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मेहता ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। मेहता ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में जनता विकास के मुद्दों पर प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। यह चुनाव किसी राजनीतिक दल के नाम पर नहीं होता। उन्होंने भाजपा के इस दावे को जनता के जनादेश का अपमान बताया। मेहता ने कहा कि पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने वाले प्रतिनिधियों को किसी पार्टी के खाते में डालना गलत है। भाजपा ऐसा करके अपनी राजनीतिक उपलब्धि बता रही है। मेहता ने कहा कि रोहड़ू भाजपा के दावे हकीकत से दूर हैं। वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। मेहता ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पूछा कि जिन 31 लोगों को पटका पहनाया गया, उनमें से कितने कांग्रेस संगठन में जिम्मेदार पदों पर थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति केवल पटके पहनाने और फोटो खिंचवाने से नहीं चलती। यह जनता के विश्वास, संघर्ष और विकास कार्यों से चलती है। कांग्रेस पार्टी जनहित और विकास के मुद्दों की राजनीति करती है, जबकि भाजपा भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article