सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The first merit list for Rampur College will be released on June 20

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 20 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में 1 जुलाई से शुरू होगी कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई। प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक और बीसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। निर्धारित सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को जारी होगी। पहली मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी। फीस जमा करने की तिथि 25 से 27 जून तक जारी रहेगा। 12 जून से 19 जून तक विद्यार्थियों के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग आयोजित होंगे, जिसमें विद्यार्थियों का कॅरिअर और विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि 28 से 30 जून तक नए विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित करवाने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नामांकन दाखिला 1 जून से 19 जून तक जारी रहेगा। फीस जमा करवाने की तिथि 12 जून से 23 जून तक रहेगी। इच्छुक छात्र और छात्राएं 1 जून से महाविद्यालय के http//www.gcrampur.iind.in/Portal पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। नए शैक्षणिक स्तर की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article