सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government that came to power by giving false guarantees has a disappointing budget

झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हुई सरकार का बजट निराशा भरा : लोकेंद्र कुमार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा, बेरोजगार बागवानी और लोग सुक्खू सरकार के बजट से मायूस
Trending Videos

विस क्षेत्र के आपदा प्रभावित आज भी त्रस्त, जमींदोज होने की कगार पर निरमंड बस अड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। सुक्खू सरकार की ओर से शनिवार को पेश किया गया बजट झूठी घोषणाओं का पुलिंदा है। इस बजट से कर्मचारी, किसान, बागवान, युवा, बेरोजगार और आम जनता को केवल हताशा ही हाथ लगी है। झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हुई कांग्रेस सरकार का बजट निराशा भरा है। यह बात प्रेस को जारी बयान में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कही। भाजपा विधायक लोकेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों और घोषणाओं का पिटारा बजट के जरिये आम जनता के समक्ष रखा है। इस बजट से प्रदेश के हर वर्ष में निराशा है। तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार प्रदेश में एक बड़ा कार्य नहीं कर पाई है। हालांकि, घोषणाओं के नाम पर जनता को करोड़ों की योजनाएं सौंपने के दावे किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सरकार की ओर से पेश किया गया यह बजट निराशा भरा है और समाज के कल्याण में कोई भी घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र को इस बजट में एक नई घोषणा नहीं हो पाई। आनी विस क्षेत्र के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। इसी का नतीजा है कि सरकार के बजट में आनी और निरमंड उपमंडल की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि 2024 में समेज और बागीपुल में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से भारी क्षति पहुंची थी। बीते वर्ष घाटू में एक परिवार के कई सदस्यों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आपदा से जूझ रहे प्रभावितों के लिए आज दिन तक सरकार और प्रशासन ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है। नोर पंचायत के कई परिवार भी आपदा से बेघर हुए, जिनके आश्रय के लिए आज दिन तक कोई इंतजाम नहीं हो पाए हैं। सरकार केवल घोषणाओं में ही प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। निरमंड का बस अड्डा भी सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। 32 पंचायतों को लाभान्वित करने वाले इस बस अड्डे में खड़ा होना भी जान जोखिम में डालने जैसा बना हुआ है। सरकार आम लोगों की सुविधा को लेकर कोई कार्य नहीं कर रही। केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed