{"_id":"69b69d02b8c71b75c805e742","slug":"the-road-from-bagipul-to-baga-sarahan-is-full-of-potholes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-156089-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागीपुल से बागा सराहन तक सड़क पर गड्ढों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागीपुल से बागा सराहन तक सड़क पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन
बागीपुल बागासराहन सडक़ पर जोखिमों भरा बना सफर। संवाद
विज्ञापन
अभियान : 4
. सुध नहीं ले रहा लोक निर्माण विभाग, बागा सराहन और चायल पंचायत के ग्रामीण झेल रहे परेशानी
. 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर रोजाना खतरों के साये में सफर कर रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की दुर्गम पंचायत चायल और पर्यटन स्थल बागा सराहन के ग्रामीण वर्षों से खस्ताहाल सड़क की मार झेल रहे हैं। करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। सरकार और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ सकती है। कई साल से ग्रामीण सड़क के सुधार की आस लगाए हुए हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति खासा रोष है। इस सड़क पर कई स्थानों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। आए दिन यहां गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क पर क्षेत्र के किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाना परेशानी भरा बना हुआ है। स्कूली बच्चे, कर्मचारी वर्ग और ग्रामीण रोजाना खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। बीते वर्ष बागा सराहन पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे से पहले सड़क पर पैचवर्क तो किया, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत बदतर हो गई। वर्तमान में सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है।
पर्यटन भी हो रहा प्रभावित
बागा सराहन काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर्यटकों को परेशान कर रही है। पर्यटक यहां आने से कतरा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुर्गम पंचायत चायल और बागा सराहन के ग्रामीण सड़क की हालत को सुधारने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी का दंश हजारों ग्रामीण भुगत रहे हैं। सेब सीजन के दौरान ग्रामीणों की सेब की हजारों पेटियां बदतर यातायात व्यवस्था के कारण फंस जाती हैं, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
सुधारी जाए सड़क की हालत
क्षेत्र के यशवंत कुमार, राकेश, ललित ठाकुर, डोला सिंह, रामेश्वर, हिरा लाल, किशोरी लाल, हेमंत कुमार, हिम्मत सिंह और शेर सिंह ने कहा कि खस्ताहाल सड़क की मार हजारों लोग झेल रहे हैं। तंग और गड्ढों में तब्दील हुई सड़क पर रोजाना हादसे होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
जल्द सड़क होगी दुरुस्त
लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि इस सड़क पर 120 मीटर तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
Trending Videos