सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thousands of devotees offered prayers to Lord Shiva at Unnu Mahadev Jury on the occasion of Mahashivratri

Rampur Bushahar News: उन्नू महादेव ज्यूरी में श्रद्धालुओं की लगीं कतारें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees offered prayers to Lord Shiva at Unnu Mahadev Jury on the occasion of Mahashivratri
ज्यूरी के उन्नू महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर लगी श्रद्धालुओंं की कतार। संवाद
विज्ञापन
. रामपुर समेत आसपास के मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Trending Videos

. हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे समूचे क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। महाशिवरात्रि पर्व पर उन्नू महादेव ज्यूरी में हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा-अर्चना की। ज्यूरी में नेशनल हाईवे-पांच पर स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल में रविवार सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने पहले प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत में स्नान किया और फिर शिवलिंग का फल, फूल, बेलपत्र, दूध, गंगा जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्नू महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान शिशुपाल दंगल ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल उन्नू महादेव में दूरदराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ा। मंदिर कमेटी के सदस्यों को भी भीड़ को नियंत्रण के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सोमवार 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था से लेकर भंडारे के आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्य पूर्ण सहयोग में जुटे हुए हैं। वहीं, रामपुर शहर और आसपास के शिव मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेल पत्र और फल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। समूचा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवालय रामपुर, महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी, पाटबंगला स्थित भगवान श्रीखंड महादेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, डंसा स्थित शिव मंदिर और शिंगला के शिवालय में हजारों शिव भक्तों ने भगवान के समक्ष शीश नवाया। शिवरात्रि को लेकर अधिकांश लोगों ने व्रत रखे और देर शाम को पूजा और रुद्राभिषेक कर व्रत तोड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर घर-घर में तेल से बने पारंपरिक व्यंजन बने। इन व्यंजनों को पहले भगवान शिव को चढ़ाया गया। इसके बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों में व्यंजन प्रसाद के रूप में बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed