सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traditional fair at Pati Jubbal in Shalauta Panchayat

Rampur Bushahar News: पाटी जुब्बल मेले में लोगों ने कोटेश्वर महादेव से लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traditional fair at Pati Jubbal in Shalauta Panchayat
कुमारसैन के पाटी जुब्बल मेले में पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बिखेरी ग्रामीण संस्कृति की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शलौटा पंचायत के पाटी जुब्बल में पारंपरिक मेला श्रद्धा, उत्साह और लोक संस्कृति के रंगों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले में स्थानीय आराध्य कोटेश्वर महादेव का आगमन हुआ। देवता से लोगों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शलौटा पंचायत की प्रधान अंजू मंगल, पंचायत प्रतिनिधियों सहित दूरदराज से लोग मेले में पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण समाज को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। विशेष रूप से सीरा, सिड्डू, माश बड़ी और अन्य स्थानीय पकवान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार किए गए इन व्यंजनों को लोगों ने खूब सराहा और उनकी मांग भी देखने को मिली। मेले में ग्राम पंचायत जंजैली के स्वयं सहायता समूह चमोला की ओर से लगाए गए स्टॉल ने विशेष आकर्षण प्राप्त किया। महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न घरेलू उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया। समूह की प्रधान प्रबंध निदेशक बाली ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने क्षेत्र की अन्य महिलाओं से भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article