फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ultra machine to hospital

Rampur Bushahar News: चौपाल अस्पताल को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन, लोगों को राहत

Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अब शिमला या अन्य शहरों का नहीं करना पड़ेगा रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल सिविल अस्पताल को लंबे इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मिल गई है। इससे विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए शिमला या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समय और धन दोनों की बचत करेगी। स्थानीय स्तर पर जांच उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
हिमाचल प्रदेश विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के अपने संकल्प को पूरा कर रही है। चौपाल सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चौपाल क्षेत्र के लोगों की यह लंबे समय से प्रमुख मांग थी। मशीन उपलब्ध होने के बाद गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों को दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में नेरवा सिविल अस्पताल को भी अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed