सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vibrant Villages Programme' event concludes in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: नेसंग खास गांव को सर्वश्रेष्ठ ग्राम दल का दिया खिताब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vibrant Villages Programme' event concludes in Reckong Peo
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यातिथि और विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभाग
विज्ञापन
. विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम रिकांगपिओ में हुआ संपन्न

प्रतिभागियों ने स्थानीय संस्कृति, सीमांत क्षेत्रों से जुड़े अनुभव किए साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का समापन रिकांगपिओ में हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर के युवा प्रतिभागी अपने-अपने आवंटित गांवों से लौटे और विभिन्न राज्यों से आए युवा दलों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, जिला युवा अधिकारियों और माय भारत अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। नेसंग खास गांव को सर्वश्रेष्ठ ग्राम दल के खिताब से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, जिला युवा अधिकारी कुल्लू और माय भारत स्वयंसेवक शिवम नेगी और किरण चुने गए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गांवों में बिताए गए समय, स्थानीय संस्कृति, जनभागीदारी, विकासात्मक गतिविधियों और सीमांत क्षेत्रों के जीवन से जुड़े अपने अनुभवों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सीखने, समझने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। 17वीं वाहिनी आईटीबीपी के उप कमांडेंट वरिंद्र सिंह और माय भारत के राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने प्रतिभागियों के उत्साह, समर्पण और सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article