{"_id":"6a3cf14a63240c6e3901f71f","slug":"video-nirjala-ekadashi-rampur-bushahr-chhabil-fruits-sharbat-distribution-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: निर्जला एकादशी पर रामपुर में जगह-जगह लगीं छबील, राहगीरों को बांटे फल और शरबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: निर्जला एकादशी पर रामपुर में जगह-जगह लगीं छबील, राहगीरों को बांटे फल और शरबत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:43 PM IST
Link Copied
निर्जला एकादशी के अवसर पर रामपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कारोबारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से छबील लगाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों, राहगीरों और शहर आने-जाने वाले लोगों को शरबत, मीठा पेयजल और फल वितरित किए गए।
मुख्य बाजार स्थित सत्य नारायण मंदिर के प्रवेश द्वार, लेबर चौक, चौधरी अड्डा, महावीर मोहल्ला सहित कई स्थानों पर लोगों की सेवा की गई। सत्य नारायण मंदिर न्यास की ओर से मंदिर के प्रवेश द्वार के पास श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत पिलाया गया।
न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा भाव से फल और शरबत का वितरण किया जाता है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, कामगारों और अन्य लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। शहर के अन्य इलाकों में भी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से लोगों को फल और मीठा पेयजल वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।