{"_id":"6a37d723b1b15fd5aa0e80c9","slug":"volleyball-to-start-in-darkali-from-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162973-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दरकाली में 12 जुलाई से शुरू होगी वॉलीबाल, लोक नृत्य और रस्साकशी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दरकाली में 12 जुलाई से शुरू होगी वॉलीबाल, लोक नृत्य और रस्साकशी स्पर्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. दकनौल मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित की जा रही पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
. वॉलीबाल विजेता टीम को मिलेगी 33,333 रुपये इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। युवक मंडल दरकाली की ओर से पारंपरिक दकनौल मेल के उपलक्ष्य पर पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 12 से 16 जुलाई तक वॉलीबाल, शतरंज, लोक नृत्य और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर युवक मंडल अध्यक्ष सुनील बदरेल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष ने कहा कि फूल चंद बदरेल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33,333 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 16,666 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक टीमें 8 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। 12 जुलाई से खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी और 16 को समापन होगा। कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक कमेटी ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।