फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   World Pharmacist Day celebrated at Government Pharmacy College, Rohru

Rampur Bushahar News: राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Sat, 27 Sep 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

रोहड़ू स्थित राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और फार्मासिस्ट की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
World Pharmacist Day celebrated at Government Pharmacy College, Rohru
फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में  विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते 

विस्तार

रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस अवसर पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में काॅलेज की छात्रा तानिया ने प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान तृतीय वर्ष की छात्रा विभा शर्मा ने एक प्रस्तुति के माध्यम से समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ बताया और छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह में तीसरे वर्ष के छात्राओं ने भांगड़ा की प्रस्तुति दी। अंशिका ने कविता का पाठ किया। तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के सहायक आचार्य रनीव ठाकुर ने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित मेहमानों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article