सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Roads closed due to disaster in Himachal horticulture worth crores in danger apple prices crash

Himachal Disaster : हिमाचल प्रदेश में आपदा से सड़कें बंद, करोड़ों की बागवानी पर संकट, सेब के दाम धड़ाम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 19 Aug 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा अन्य सड़कें बंद होने से बागवानों के लिए सेब की फसल मंडियों तक पहुंचानी मुश्किल हो गई है। वहीं, सड़कें बंद होने से बागवानों का उपज मंडियों तक पहुंचाने का खर्चा बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Roads closed due to disaster in Himachal horticulture worth crores in danger apple prices crash
जाम में फंसे काजा से दिल्ली के लिए रवाना हुए मटर से लदे ट्रक/भट्ठाकुफर स्थित फल मंडी में हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आपदा से हिमाचल में करोड़ों की बागवानी पर संकट खड़ा हो गहा है। बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा अन्य सड़कें बंद होने से बागवानों के लिए सेब की फसल मंडियों तक पहुंचानी मुश्किल हो गई है। सेब और सब्जियों से लदे ट्रक पिछले पांच दिन से जाम में फंसे हुए हैं। इससे क्वालिटी खराब हो गई है। खरीदारों और ट्रांसपोर्टरों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। कुल्लू-मंडी हाइवे पर आवाजाही प्रभावित होने से करीब 250 ट्रक फंस गए हैं।

loader

सड़कें बंद होने से बागवानों का उपज मंडियों तक पहुंचाने का खर्चा बढ़ गया है। ढुलाई का खर्चा बढ़ने से लागत मूल्य बढ़ गया है और मंडियों में सेब को कम दाम मिल रहे हैं। सरकार ने भी सी ग्रेड सेब की खरीद के लिए बीते वर्षों के मुकाबले पूरे खरीद केंद्र नहीं खोले हैं। जब से सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश में रोजाना 200 से 300 सड़कें बंद चल रही हैं। कुल्लू और मंडी सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद सराज के बागवान सबसे अधिक प्रभावित हैं। कुल्लू-मंडी हाईवे बार-बार बंद होने से सेब की फसल को दिल्ली, पंजाब और गुजरात पहुंचाना मुश्किल हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए बागवानों ने सेब तुड़ान पर ब्रेक लगा दी है, लेकिन अधिक दिनों तक तुड़ान रोकना भी संभव नहीं है। सड़कें प्रभावित होने से कुल्लू, मंडी और शिमला का सेब ही नहीं बल्कि स्पीति का मटर और लाहौल की फूलगोभी भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच बंद, ट्रकों में ही सड़ गया लाहौल-स्पीति का लाखों का मटर
काजा से दिल्ली के लिए रवाना हुए मटर से लदे ट्रक पिछले पांच दिन से औट और पंडोह के बीच जाम में फंसे हुए हैं। लाहौल की फूलगोभी से लदी पिकअप गाड़ियां भी जाम में फंसी हैं। ठियोग के सब्जी कारोबारी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से करीब 30 लाख का नुकसान हो गया है। समय से सब्जियों के ट्रक बाहरी राज्यों की मंडियों तक न पहुंचने से किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी सहयोग के लिए बात की जाएगी। - विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री

प्रदेश में बंद सड़कों की जिलावार स्थिति
मंडी 179, कुल्लू 104, शिमला 16, कांगड़ा 21, चंबा 13, सिरमौर 8, ऊना 7, लाहौल-स्पीति 3, बिलासपुर 2, किन्नौर 2, सोलन 1। कुल 356 सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed