सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohit Thakur stated: NSNIS training will give a new direction to sports education in Himachal.

Shimla: रोहित ठाकुर बोले- एनएसएनआईएस प्रशिक्षण से हिमाचल की खेल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

 सशक्त बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एशिया के अग्रणी संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस) पटियाला में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजने की शुरुआत की है।

Rohit Thakur stated: NSNIS training will give a new direction to sports education in Himachal.
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का दल एनएसएनआईएस पटियाला रवाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एशिया के अग्रणी संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस) पटियाला में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजने की शुरुआत की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ से 135 शिक्षकों के पहले बैच को रवाना किया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के तहत कुल 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में भेजे गए 135 शिक्षकों में 51 महिला शिक्षक शामिल हैं, जिनमें 75 पीईटी, 40 डीपीई, 12 प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) और कोच सम्मिलित हैं।

Trending Videos


इस माैके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एनएसएनआईएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भेजना प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा सुधार के साथ खेलों में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। लगभग 12 वर्षों के बाद हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और पहाड़ी क्षेत्रों में कबड्डी व वॉलीबॉल जैसे खेलों में बेहतर प्रदर्शन की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स में हिमाचल के विद्यार्थियों ने 48 पदक हासिल किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 11 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल छात्रावासों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल छात्रावासों में चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा और मेरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूली बच्चों के समग्र विकास में खेलों की अहम भूमिका: राजेश शर्मा
इस अवसर पर समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि खेल और शारीरिक शिक्षा युवाओं के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए राज्य में इन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।  राजेश शर्मा ने कहा कि पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में दिया जा रहा यह प्रशिक्षण केवल अकादमिक दृष्टि तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास, तनाव प्रबंधन को भी सुदृढ़ करेगा। 
 

शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के प्रशिक्षण से खेलों में आएगा गुणात्मक सुधार
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि अब तक अन्य विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के अवसर मिलते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से खेलों में नई तकनीकें और दृष्टिकोण जुड़ेंगे, जिससे विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर एडीपीईओ स्कूल शिक्षा निदेशालय संतोष चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे और अन्य शिक्षकों को भी आधुनिक खेल तकनीकों से प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और समग्र शिक्षा निदेशक का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed