{"_id":"6a37d0c2e57d2a5e9e048c75","slug":"27-transfarmer-in-sirmaure-planted-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181541-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब के ग्रामीण इलाकों में 27 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब के ग्रामीण इलाकों में 27 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और बाधारहित बनाने के उद्देश्य से विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत बड़े स्तर पर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से अब तक विभिन्न गांवों में 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 70 ट्रांसफार्मर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार मोगीनंद, नागल-सकेती, कालाअंब, बर्मा पापड़ी, जंगलाभूड़ और कौलांवालाभूड़ समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से बिजली की बढ़ती खपत के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा था। इसके चलते लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर स्थापित होने से इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
नए ट्रांसफार्मरों के चालू होने से बिजली के वोल्टेज में सुधार होगा और घरेलू व कृषि उपकरणों को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। इसके अलावा ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों के खराब होने की घटनाओं में भी कमी आएगी। विभाग का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।
इनसेट--
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इससे लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
-इंजीनियर महेश चौधरी, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कालाअंब।

इनसेट