फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   64-year-old employee dies while working at Rampur Ghat factory.

Sirmour News: रामपुर घाट की फैक्टरी में काम करते 64 वर्षीय कर्मचारी की मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
64-year-old employee dies while working at Rampur Ghat factory.
कंपनी में काम के दौरान कर्मचारी की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल गए गए सहकर्मी, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट स्थित एक निजी फैक्टरी में काम के दौरान 64 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सहकर्मी उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक की पहचान रेशम सिंह (64) पुत्र दीदार सिंह निवासी बेहडेवाला, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रेशम सिंह रामपुर घाट स्थित निजी कंपनी में कार्यरत थे। काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेशम सिंह पिछले कुछ समय से ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे थे। प्रारंभिक तौर पर हृदय संबंधी समस्या या अन्य स्वास्थ्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

जिले के उद्योगों में हो चुके जानलेवा हादसे
सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में कई गंभीर हादसे सामने आए हैं। अप्रैल 2026 में शंभूवाला की एक कंपनी में लिफ्ट के तार टूटने से 29 वर्षीय टीका राम की मौत हुई थी। वर्ष 2025 में पांवटा के अमरगढ़ स्थित रबड़ कंपनी में काम के दौरान शीशा टूटने से घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, कालाअंब के एक सरिया उद्योग में पिघला हुआ लोहा गिरने से एक कामगार की मौत और दूसरा घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed