सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in chilon- five injured

Sirmour News: मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे छात्रों की गाड़ी खाई में गिरी, पांच घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident in chilon- five injured
विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर चिलोन के पास हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांचरोनहाट काॅलेज की समस्याओं को लेकर नाहन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे छात्र
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर चिलोन के पास गाड़ी के खाई में गिरने से 4 कॉलेज की छात्राओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्र काॅलेज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को नाहन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे कि बीच रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रोनहाट डिग्री कॉलेज की कुछ छात्राएं बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नाहन जा रही थी कि सतौन के नजदीक चिलोन के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरते देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।
पांवटा साहिब में घायल कार्तिका (22) पुत्री पंच राम निवासी गांव रास्त, रोनहाट शिलाई, पल्लवी (20) पुत्री प्रताप सिंह, गांव कुलह, शिलाई, भारती (20) पुत्री अमर सिंह निवासी गांव कीनू पनोग, सलोनी (17) पुत्री केदार सिंह गांव मानल, रोनहाट और सतीश पुत्र मदन सिंह, निवासी रास्त, तहसील शिलाई का उपचार किया गया। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से गंभीर रूप से घायल कार्तिका व पल्लवी को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉ. स्निग्धा बंसल ने बताया कि सड़क हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से गंभीर रूप से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है। मामले में जांच की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed