सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested in charas case

Sirmour News: चरस के मामले में मुख्य नशा तस्कर उत्तराखंड से गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
one arrested in charas case
विज्ञापन
-1.258 किलोग्राम बरामद की गई थी चरस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस ने 1.258 किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में मुख्य नशा तस्कर को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च को राजबन पुलिस ने एक युवक को राजबन के पास 1.258 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि नशे की सप्लाई उत्तराखंड का एक व्यक्ति करता है। इसके बाद राजबन पुलिस चौकी के प्रभारी नसीब चंद की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इसमें मुख्य आरक्षी अनिल और मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र शामिल थे। पुलिस ने उत्तराखंड के नशा तस्कर को धरपकड़ के लिए जाल बिछाया तथा मुख्य आरोपी सुरेश निवासी सुरेऊ, कालसी को विकासनगर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां-कहां पर नशे की सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवाओं को पैसे का लालच देकर चरस को इधर से उधर सप्लाई करवाता था, लेकिन राजबन पुलिस की सूझबूझ से नशा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि चरस के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed