{"_id":"6a218142e4e382223e09978e","slug":"agitation-for-demands-nahan-news-c-177-1-ssml1028-180152-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका बांध विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका बांध विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परियोजना निर्माण में 70 फीसदी विस्थापितों को काम और मोहतू में पुल निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने वीरवार को मांगों को दोहराते हुए ददाहू में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांध प्रबंधन को भी आड़े हाथ लिया। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने परियोजना के महाप्रबंधक अनूप शर्मा से मुलाकात की और बांध निर्माण करने वाली कंपनियों में 70 फीसदी विस्थापित युवाओं को काम देना सुनिश्चित करने की मांग की। समिति ने कहा कि परियोजना निर्माण के बाद संगड़ाह की दूरी 18 से 20 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए मोहतू के पास गिरि नदी पर पुल का भी निर्माण किया जाए ताकि गिरिपार क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर हो सके।
समिति ने कहा कि गृहविहीन परिवारों से अंडरटेकिंग लिए बिना ही उनको मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है। वह किसी भी अंडरटेकिंग को सहन नहीं करेंगे। समिति ने बांध प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक विस्थापितों की मांगों पर गौर नहीं किया जाता, तब तक परियोजना निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने देंगे। इस मौके पर संयोजक विनोद ठाकुर व सचिव योगी ठाकुर सहित दर्जनों विस्थापित मौजूद रहे।
Trending Videos