{"_id":"6a2186e120afe871a00f3b66","slug":"boy-sank-in-renuka-lake-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180187-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका झील में डूबा 21 वर्षीय युवक, देर शाम तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका झील में डूबा 21 वर्षीय युवक, देर शाम तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साथियों के साथ दोपहर को झील में नहाने करने गया था सुमित
सेना के गोताखोरों की मदद लेगी पुलिस, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका झील में वीरवार को एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब युवक की खोज के लिए सेना के गोताखोरों की सहायता ली जाएगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 21 वर्षीय सुमित निवासी सामुदायिक बस्ती ददाहू अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर के समय रेणुका झील में नहाने करने गया था। बताया जा रहा है कि वह झील को पार कर दूसरी ओर पहुंचा। वापसी के समय अचानक उसकी सांस उखड़ने लगी और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद उसके साथी घबरा गए और इसकी सूचना स्थानीय लोगों तथा पुलिस को दी।
घटना स्थल के समीप स्थित स्नान घाट से युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। युवक के झील में डूबने की सूचना मिलते के बाद सामुदायिक बस्ती के बड़ी संख्या में लोग झील किनारे पहुंच गए। ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल और रेणुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटर बोट के माध्यम से झील में युवक की तलाश का अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सेना के गोताखोरों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है और उनके सहयोग से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Trending Videos