{"_id":"6a228a2c7c42ac772203ad76","slug":"video-world-environment-day-workshop-kvk-dhaulakuan-paonta-sahib-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीके धौलाकुआं में कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीके धौलाकुआं में कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:04 PM IST
Link Copied
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) धौलाकुआं में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को लेकर एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम.पी. सूद उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी आर.पी. तिवारी और हाटी किसान संघ शिलाई के अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने पौधरोपण को बढ़ावा देने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में हिमोत्कर्ष संस्था के प्रतिनिधियों सहित केवीके धौलाकुआं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।