सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cencus in sirmour

जनगणना के लिए दें सही जानकारी : एसडीएम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cencus in sirmour
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि इस बार जनगणना में डिजिटल तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। आम जनता 1 से 15 जून तक डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसे भरने में मात्र 4 से 5 मिनट का समय लगेगा। नागरिक मोबाइल एप या पोर्टल के जरिए घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 16 जून से 15 जुलाई तक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। इस दौरान हर परिवार से जरूरी जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि जनगणना के दौरान कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें और सही-सही जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की नीतियों का आधार बनती है, इसलिए सही डेटा देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
Trending Videos

एसडीएम ने कहा कि अगर घर पर कर्मचारी आता है और किसी को उसकी पहचान को लेकर शंका है तो वे कर्मचारी का आधिकारिक आई कार्ड जरूर चेक करें। सभी जनगणना कर्मचारियों को विभाग की तरफ से आई कार्ड जारी किए गए हैं। एसडीएम ने विशेष तौर पर कहा कि जिन लोगों ने 1 से 15 जून के बीच डिजिटल स्वयं जनगणना कर ली है, वे जब कर्मचारी घर आए तो उसे अपनी जनगणना की आईडी नंबर जरूर बता दें। इससे डबल जनगणना होने से बचा जा सकेगा और प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed