{"_id":"6a1d94fd20c12da8420cc020","slug":"bdc-jila-parisa-and-panchyat-election-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-179941-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू का वार्ड नंबर-5 बना चुनावी राजनीति का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू का वार्ड नंबर-5 बना चुनावी राजनीति का केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू का वार्ड नंबर-5 बना चुनावी राजनीति का केंद्र
-उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद प्रतिनिधि इसी वार्ड से पहुंचे जनप्रतिनिधित्व तक
-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है अप्पर बाजार क्षेत्र, दशकों से रहा निर्णायक भूमिका में
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। पंचायतीराज संस्थाओं के हालिया चुनाव में ददाहू पंचायत का वार्ड नंबर-5 (अप्पर बाजार) एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। इस वार्ड ने पंचायत, पंचायत समिति (बीडीसी) और जिला परिषद (डीडीसी) स्तर पर ऐसे प्रतिनिधि दिए हैं, जिन्होंने चुनाव में जीत दर्ज कर स्थानीय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
इस बार ददाहू पंचायत के उपप्रधान पद के उम्मीदवार करण जस्सल ने इसी वार्ड से भारी समर्थन प्राप्त करते हुए जीत हासिल की। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद पर नीलू अग्रवाल और जिला परिषद सदस्य पद पर शिवानी भी इसी वार्ड से विजयी होकर जनप्रतिनिधित्व तक पहुंची हैं। तीनों प्रमुख स्तरों पर प्रतिनिधियों के चयन के बाद वार्ड नंबर-5 की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।
वार्ड नंबर-5 का राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है। 80 और 90 के दशक में लगातार दो कार्यकाल तक ददाहू पंचायत की कमान संभालने वाले दिवंगत मदन लाल अग्रवाल भी इसी वार्ड से जुड़े रहे थे। उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
इस बार के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वार्ड नंबर-5 केवल एक मतदान क्षेत्र नहीं, बल्कि ददाहू की राजनीतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में अब क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में लोगों की अपेक्षाएं भी इन जनप्रतिनिधियों से काफी बढ़ गई हैं। संवाद

Trending Videos